बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को कई जगहों पर फैली गंदगी को साफ किया। इससे पूर्व कमान अधिकारी कर्नल विक्रम उप्पल ने कहा स्वच्छता जीवन की अमूल्य निधि है। स्वच्छता से ही व्यक्ति की पहचान होती है। स्वच्छता होगी तभी अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति एवं पंचवटी मंदिर की सफाई की और फैली गंदगी को साफ किया। इसमें सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, नायब सूबेदार गिरधारी लाल, बीएचएम, मंगल सिंह, हवलदार गुरुजोद सिंह, सीएचएम सुखपाल, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा, ओमपाल, राजेंद्र, राज कुमार, प्रमेंद्र, अतर पाल सिंह आदि रहे।