कैंपस फायर का प्रशिक्षण दिया
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन महाविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों को गजट बनाने का अभ्यास कराया। इसके साथ ही कैंपस फायर का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि स्काउटिंग का कार्य जंगल में किया जाता है। जंगल में तरह-तरह के जीव जंतु और कीड़े-मकोड़े पाए जाते हैं, इसलिए कीटों से सुरक्षा के लिए प्रत्येक सामान भूमि से ऊपर रखना जरूरी है। इसके लिए इन गजटों का निर्माण किया जाता है। इसमें जूते रखने का स्टैंड, मंदिर स्टैंड, कपड़े सुखाने का स्टैंड और तंबू लगाना इत्यादि का प्रशिक्षण दिया । डॉ. महेश कुमार ने कहा कि स्काउट का उद्देश्य सेवा की भावना जागृत करना है। इसमें डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. दीपक जैन, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. किरण सचिन जैन, ऋषभ जैन आदि रहे।