बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर में सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि बड़ौत में जाम की स्थिति पर नियंत्रण किया जाए। दिन के समय प्रात: नौ बजे से सांय चार बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। प्रमुख चौराहों बावली चौराहा, फूंस वाली मस्जिद, बिजरौल तिराहा, अग्रसेन मूर्ति तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था हो। बावली चुंगी स्थित रोडवेज की भूमि से रोडवेज बसों का संचालन कराया जाए। मलकपुर गांव में स्थित नाले की सफाई तथा चीनी मिल मलकपुर से निकलने वाले दूषित पानी को शुद्ध किए जाने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाया जाए।
बाद में बैठक में पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने शीघ्र ही समाधान कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि 29 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव में ईमानदार प्रत्याशियों को वोट देकर चुने। इसमें एसोसिएशन के आजीवन सदस्य डॉ. राजपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसमें शिव नारायण शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, मित्रमुनि, दिनेश मोहन, धर्मवीर सिंह, तेजपाल सिंह, जमीरूद्दीन अब्बासी, वेदपाल सिंह आर्य, सत्यप्रकाश चौहान, ओमपाल सिंह, मंगल सैन, चरण सिंह मलिक, ईश्वर सिंह, रामबली राणा, इंद्रपाल, राजपाल आर्य, मोहम्मद उमर, मोहम्मद यासीन आदि रहे।