बड़ौत (बागपत)।
नवरात्रि के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर महागौरी की विशेष पूजा की। भक्तों ने मां की पूजा कर कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिया।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने उपवास रखे और मंदिरों में आठवीं देवी महागौरी की विशेष पूजा की। कुछ श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार दिए। रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णो मंदिर के पुजारी आकाश भारद्वाज ने महागौरी की कथाएं सुनाई। उन्होंने बताया जब भगवान शिव ने काली मां पर गंगा जल छिड़का तो वह महागौरी हो गई। महागौरी सृष्टि का आधार एवं अक्षत सुहाग का प्रतीक है। मां विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का फल प्रदान करती है।