फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को साइबर सिक्योरिटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम व रणपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यशाला मेें डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी दी व उससे बचने के तरीकों से अवगत कराया। बताया कि किस तरह कोई भी हैकर आपकी गुप्त जानकारी हैक कर सकता है। इन सब से बचने के तरीके बहुत ही साधारण है। थोड़ी सी जानकारी और जागरूकता से इन सबसे बचा जा सकता है। कार्यशाला के अंतिम चरण में स्टेनोग्राफी तकनीक के जरिये जरूरी फाइलों को सुरक्षित करने के बारे बताया। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर जैसी वेबसाइटों पर होने वाले साइबर अटैक तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे मेें जानकारी दी। संचालन रणपाल सिंह ने किया। मौके पर संजीव, दीपक, रोशनी, नेहा, दीपिका, संगीता, ममता, सुरभि, रेशमा, अनिकेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें