फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में हो रहा अवैध कटान, लोगों में फैलता जा रहा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में बीजेपी कार्यकर्ता और संघ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, इसमें वक्ताओं ने कहा कस्बे में अवैध कटान होने से क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप करके अवैध कटान बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को संजय मित्तल के आवास पर हुई बैठक में भाजपा के सेक्टर प्रभारी पवन गोयल ने कहा जिले में लाइसेंस पर कटान किया जा रहा है, लेकिन कस्बे में अवैध रूप से कटान चल रहा है। इससे कस्बे की फिजा बिगड़ने का अंदेशा है। आए दिन पशुओं के अवशेष मंदिर जाने वाले रास्तों पर फेंके जाने की शिकायतें मिल रही है। इससे क्षेत्र में माहौल बिगड़ने का खतरा बना है। उन्होंने कहा कस्बे में सट्टे का कारोबार फलफूल रहा है। उन्होंने कहा सिंघावली थाना प्रभारी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। बैठक में निर्णय लिया इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर अवैध कार्यों को बंद कराया जाएगा। इसमें श्याम सुंदर गर्ग, विनोद ठाकरे संघ समन्वयक, अनिल शर्मा, आलोक गर्ग, संजय गर्ग, अरुण, मंगल, दीपक, मनोज मित्तल नगर कार्यवाह संघ, देवेंद्र साख प्रमुख आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें