बड़ौत (बागपत)।
गांधी रोड स्थित भारत स्वाभिमान न्यास कार्यालय पर चल रहे सह-योग शिक्षक प्रशिक्षक शिविर में शनिवार को साधकों को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
शिविर का शुभारंभ प्रभारी डॉ. सुनीता जैन ने किया। शिविर में सिरसलगढ़, कैडवा, तेड़ा, मवीकलां, बरनावा, चिरचिटा, बड़ौत, बिनौली, बिजरौल, दोघट, बामनौली आदि गांवों के साधकों ने भाग लिया। डॉ. सुनीता जैन ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तहत सह-योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके आधार पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक स्कूल, कॉलेजों, योग संस्थान आदि में देश-विदेश में आजीविका कमा सकता है। बताया कि उपरोक्त परीक्षा का प्रशिक्षण पंतजलि योग समिति द्वारा भारत स्वाभिमान न्यास जिला कार्यालय पर दिया जा रहा है। जनपद में 100 घंटे का प्रशिक्षण होगा। इसमें 60 घंटे का प्रशिक्षण हो चुका है। उन्होंने साधकों को प्रतिदिन योग करने का आह्वान भी किया। कहा कि योग करने से मानव को आत्म शक्ति मिली है। शारीरिक रूप से मजबूत होता है।