खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी युवक निशांत सोमवार को शाम के समय बाइक पर सवार होकर पाठशाला मार्ग पर जा रहा था। जब वह पाठशाला मार्ग पर फखरपुर तिराहे के समीप पहुंचा तभी बाइक तेज गति से होने के चलते मार्ग किनारे खडे़ खंभे से टकरा गई। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उस पर सवार युवक निशांत निवासी खेकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई।