बड़ौत (बागपत)।
क्षेत्र में मानक के अनुरूप शौचालयों का निर्माण न होने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई। बीडीओ ने कहा शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप होना चाहिए। बीडीओ प्रेमचंद को फरियादियों ने शिकायत की क्षेत्र के गांवों में शौचालयों के निर्माण मेें घोर लापरवाही बरती जा रही है। लोगों की शिकायत के बाद बीडीओ ने जौहड़ी, औसिक्का आदि सहित कई गांवों मेें शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तो लोगों की शिकायत सही मिली। किसी भी गांव मेें शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराया। बीडीओ ने कहा यदि जल्द ही मानक के अनुरूप शौचालय निर्माण नहीं कराया तो उनके खिलाफ जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।