फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र हड़ताल पर, शिक्षण प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। समायोजन रद होने के बाद शिक्षा मित्रों के हड़ताल पर चले जाने के बाद परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की कमी हो गई है। शिक्षा मित्र कई विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पदों पर तैनात हैं। बीएसए ने कहा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

समायोजन के बाद शिक्षा मित्र परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों के पद पर तैनात हैं। जनपद में कई विद्यालयों में इन्हें हेडमास्टर की जिम्मेदारी सौंपी हैं। सर्वोच्च न्यायालय के समायोजन रद करने से सभी शिक्षामित्र आंदोलन पर चले गए। सभी पद खाली पड़े हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बीएसए योगराज सिंह ने बताया अन्य शिक्षकों को प्रभारी बनाया जाएगा। जहां भी शिक्षकों की कमी होगी, वहां पर जल्द पूर्ति करा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें