फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री देवी कॉलेज के धावक की दिल्ली में धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली में संपन्न हुई दा ग्रेट लोधी रोड रन प्रतियोगिता मेें गायत्री देवी कॉलेज के छात्र ने सबसे तेज दौड़ते हुए छह किलोमीटर दौड़ मेें प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविवार को नगर पहुंचने पर छात्र का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई इस प्रतियोगिता में बागपत, गाजियाबाद, लोनी, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों के धावकों ने भाग लिया था। कॉलेज के प्रबंधक व भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर व डायरेक्टर कपिल तोमर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कॉलेज में बीए फाइनल मेें पढ़ रहे छात्र बबलू पुत्र शौराज सिंह कश्यप निवासी जौनमाना ने प्रतिभाग करते हुए छह किलोमीटर फर्राटा दौड़ मेें सबसे तेज दौड़ते हुए 19 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने दिल्ली में अपने जनपद और कॉलेज का नाम रोशन किया है। विजेता धावक का प्रबंधक डा. पुष्पेंद्र तोमर व डायरेक्टर कपिल तोमर सहित ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों मेें तेजपाल सिंह फौजी, रविंद्र, आजाद, सूरज, गुड्डू, रामशरण, राधेश्याम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें