फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेन पुलिंग से स्टेशन पर रूक गई ट्रेन, मार्ग पर लग गया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। चेन पुलिंग होने से रेलवे फाटक पर काफी देर तक ट्रेन खड़ी रही है। इससे मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम लग गया। लोगों को असुविधा हुई। जाम के झाम से निजात दिलाने को लोगों ने शासन और प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आने जाने पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हो चुके हैं। शिकायत करने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। शनिवार सुबह शामली से दिल्ली जाने वाली 51910 पेसेंजर ट्रेन का 10:50 बजे पहुंचती है, जो 11 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के स्टेशन से चलते ही असामाजिक तत्वों ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन वही रुक गई। काफी मशक्कत के बाद चालक ने उसे ठीक किया। इसके बाद फाटक का तार टूट गया। ट्रेन के स्टेशन पर खड़ा रहने के कारण मेरठ-बागपत मार्ग पर लंबा जाम लग गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केबिन मैन चरण सिंह ने मैकेनिक को बुलाकर उसे ठीक कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। भाकियू के नगराध्यक्ष हिम्मत सिंह अपने खर्चे से पाइपों के डिवाइडर बनवाए थे, लेकिन चालकों ने उसे तोड़ दिया। जब तक डिवाइडर नहीं बनेंगे, तब तक वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें