बागपत। ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें गांवों में विकास कार्य न होने कारण प्रधान और सदस्यों ने विरोध किया। ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने बताया विकास कार्यों के लिए पूर्व के बजट दो करोड़ 27 लाख के प्रस्ताव पास किए थे। इसमें अब 27 लाख रुपये के ओर प्रस्ताव जोड़े हैं। इसमें प्रधान रामपाल धामा, राजीव शर्मा, हरबीर सिंह, रविंद्र, दीपक शर्मा, बीडीओ सोनू नैन, वीरेंद्र, महक सिंह, राज कुमार आदि रहे।
खुले में शौच न जाने को किया जाएगा जागरूक
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा खुले में शौच जाने से बीमारियां बढ़ती है। पीडी एमएल पटेल ने कहा लोगों को शौचालय का इस्तेमाल करना चाहिए। खुले में शौच न जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया जिले के सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाना है। एकजुटता से अभियान को सफल बनाया जाएगा। गांवों की निगरानी समिति, आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम को सक्रिय रूप से कार्य करना है। समन्वयक नरेंद्र उज्जवल, मनमोहन शर्मा, विजय शर्मा, जितेंद्र वर्मा, रेणु, रचना, रेशु, पूजा, विकास कुमार, विक्रम, प्रशांत मौजूद रहे।