बिनौली (बागपत)।
जौहड़ी रायफल क्लब परिसर में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में जयपुर में हुई 11वीं महाराजा डॉ. कर्णी सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता मेें पदक जीते वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता मेें रेंज की शूटर युविका तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल यूथ वोमेन स्पर्धा में स्वर्ण पदक, दस मीटर एयर पिस्टल सब-जूनियर मेन स्पर्धा में हारूण खान ने स्वर्ण पदक, दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर वोमेन स्पर्धा में डोली धीराण ने रजत पदक, दस मीटर एयर पिस्टल यूथ मैन स्पर्धा में विवेक ने रजत पदक, दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन स्पर्धा में अरुण शर्मा ने कांस्य पदक, दस मीटर एयर पिस्टल सब-जूनियर वोमेन स्पर्धा में डोली जाटव ने रजत पदक, युविका तोमर, कोमल, शगुन ने टीम स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक, काजल, ईशा, डोली ने टीम स्पर्धा में एक-एक रजत पदक जीता। सभी विजेता शूटरों का संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह, सांई कोच नीतू श्योराण, वाजिद अली ने स्वागत किया। इस मौके पर सोहन प्रधान, रविदत्त शर्मा, सचिन पंडित, फरमान खान शामिल रहे।