जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव
बागपत। जिले में कोरोना का दायरा बढ़ रहा है। मंगलवार को 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 845 हो गई है। अब तक 16 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के 17 केस मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
छह एरिया कंटेनमेंट विमुक्त व चार एरिया कंटेनमेंट घोषित
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि सीएमओ की संस्तुति के आधार पर खेड़की, फतेहपुर, कहरका, बरनावा, कर्मअलीपुर गढ़ी व शाहमल एंकलेव बड़ौत को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। वहीं बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ला वार्ड नंबर में सोमवार को कोरोना संक्रमित मिलने पर तथा हमीदाबाद शुगरमिल गेट नंबर दो, तेड़ा तथा पलड़ी गांव में कोरोना संक्रमित मिलने पर इनके निवास क्षेत्र के मजरों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।