खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगो की समस्याए सुनते जिलाधिकारी राजकमल यादव, अ?
- फोटो : KAHKRA
खेेकड़ा। खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
शनिवार को जिलाधिकारी राजकमल यादव ने खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में खेकड़ा क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और विकास विभाग से संबंधित 17 शिकायतें आई। इनमें से राजस्व विभाग की एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों का प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।