फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

165 ने जमा नहीं कराए आधार कार्ड, बांड बंद करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गन्ना विभाग की ओर से किसानों की पर्ची जारी करने के लिए घोषणा पत्र भरवाए जा रहे हैं और बांड बनाने के लिए आधार कार्ड जमा करने के निर्देश दिए हैं। गन्ना विभाग के बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी जिले के 165 किसानों ने अपना आधार कार्ड कार्यालय में जमा नहीं कराया है। विभाग की ओर से आधार कार्ड जमा न करने वाले किसानों का बांड बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना विभाग की ओर से नए पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। दीवाली के तुरंत बाद मिल चलाने की तैयारी है। गन्ना विभाग की ओर से किसानों के प्री-कैलेंडरों का वितरण शुरू कराया जा चुका है। कैलेंडरों की त्रुटियों को ठीक करने के लिए समितियों पर 19 से 30 सितंबर तक किसान मेलों का आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। जिले में एक लाख 29 हजार किसान पंजीकृत हैं।
गन्ना विभाग की ओर से किसानों को बांड चालू रखने के लिए आधार कार्ड जमा करने के लिए कहा गया था। गन्ना विभाग की ओर से बार-बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद 165 किसानों ने अभी तक अपना आधार कार्ड जमा नहीं किया है। अब गन्ना विभाग की ओर से आधार कार्ड जमा न करने वाले किसानों के बांड बंद करने की तैयारी की जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने बताया कि जल्द ही आधार कार्ड जमा न करने वाले किसानों के बांड बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें