बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात अपराधी अमरपाल
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। लुहारी गांव में जमानत पर बाहर आए जितेंद्र (46) पुत्र वेदप्रकाश की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने कुख्यात अमरपाल को छह घंटे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
लुहारी निवासी जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश की 28 मार्च को कोताना गांव के कब्रिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने सुधीर और आशु को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और ट्रैक्टर बरामद कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।
जबकि लुहारा गांव निवासी किरण उर्फ रीतू कुछ माह पूर्व कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। वह कुख्यात अमरपाल लुहारा की पत्नी है। इससे पहले 50 हजार के इनामी बदमाश अमरपाल लुहारा ने नोएडा की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। शेरपुर लुहारा निवासी अमरपाल छपरौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने अमरपाल को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा टूटे मकान से बरामद कर लिया।