फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने तालाब पर अवैध कब्जा रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को रुकवा दिया। लेखपाल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लेखपाल सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सरूरपुरकलां गांव में खसरा नंबर 297 में तालाब दर्ज है। शनिवार को शिकायत मिली कि तालाब की भूमि पर जय अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहा है। इस सूचना पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंची और अवैध निर्माण को रुकवा दिया। लेखपाल ने बताया कि पहले भी तालाब की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे राजस्व टीम ने रुकवा दिया था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें