मतदान के बाद होमगार्ड की हालत बिगड़ी
बागपत। सुन्हेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होमगार्ड ने खराब खाना देने का आरोप लगाया।
गोंडा जनपद निवासी होमगार्ड आदित्य प्रसाद तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुन्हेड़ा मतदान केंद्र पर उसकी ड्यूटी थी। मतदान समाप्त होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया और उल्टियां होने लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। होमगार्ड ने आरोप लगाया कि चुनाव में ड्यूटी के समय उसे खराब खाना दिया गया, जिसे खाने के बाद हालत बिगड़ी। उसने अपने अधिकारियों को जानकारी दे दी है।