बागपत। होली के मौके पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध गुफा वाले बाबा मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लाइन में लगकर लोगों ने जलाभिषेक किया और बाबा के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। भीड़ के कारण हाईवे पर जाम लग गया।
प्रसिद्ध गुफा वाले बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार के चलते बुधवार की सुबह से ही मंदिर में लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। दूध और गंगा जल से गुफा वाले बाबा का अभिषेक किया। पूजा अर्चना कर परिवार में सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई। दोनों ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। एक किमी तक लाइन में लगकर श्रद्धालुओं को मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर्शन कर आराधना की। दूर दराज से पहुंचे लोगों ने बाबा की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। वाहन चालकों को अन्य रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। ट्रैफिक संचालन के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। मशक्कतों के बाद वाहन चालकों को घरों तक जाने को मजबूर होना पड़ा।
मेले में की गई खरीददारी
बागपत। गुफा मंदिर में होली के मौके पर लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की। खेल खिलौने और पिचकारियां खरीदी। महिलाओं ने घरेलू सामान और सजावटी सामान खरीदा। दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
भंडारे का आयोजन किया
बागपत। मन्नतें पूरी होने पर लोगों ने मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर सहित आस-पास में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था कराई थी। भंडारों में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भीड़ पहुंच रही थी।