फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में पंजीकरण के लिए उमड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयास से जनता वैदिक कॉलेज के मैदान से कौशल भारत, सशक्त भारत के सौजन्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 14 कंपनियों ने भाग लिया और पंजीकरण कराने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर, भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व विधायक साहब सिंह, युवा जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, युवा जिला उपाध्यक्ष आकाश ने दीपक जलाकर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज कौशिक ने किया। इस अवसर पर कौशल भारत, उप्र प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इस मेले से युवाओं को रोजगार मिलेगा। विभिन्न कंपनियों के लिए 1742 युवाओं ने पंजीकरण कराया और 1883 ने अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अलका तोमर ने कहा कि सभी युवा बिना डरें साक्षात्कार दें। कार्यक्रम से पूर्व शहीदों को नमन किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्वाजंलि दी गयी। इस मेले को सफल बनानें में मीडिया प्रभारी डा पवन शर्मा, चंदवीर तोमर, मनोज कटारिया, प्रभात, दीपक शर्मा, चरण सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें