बड़ौत (बागपत)। सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बूथ प्रभारी की चुनाव में अहम भूमिका रहती है। वे आने वाले लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाएं। मंगलवार को छपरौली विधानसभा के बूथ सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के लोग घर से लोगों को ले जाकर वोट डलवाएंगे और फर्जी मतदान किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। उम्मीदवार सपा का हो या गठबंधन का हो पूरी ताकत से चुनाव लड़वाएं और अपने प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। इसकी अध्यक्षता रामफल खोखर ने की। संचालन जिला कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार ने किया। इसमें आमिर, अंसार, प्रवीण शास्त्री, महबूब अलवी, अशोक कश्यप, राजीव पंवार, सुरेश पंवार, प्रदीप कश्यप, इस्लाम, तहसीम, नवाब सैफी मौजूद रहे।