खेकड़ा (बागपत)।
नगर की लाइनपार बस्ती में सोमवार को कोर एडरा इंडिया के तत्वावधान में टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करने को कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ नगर पालिका परिषद के वार्ड सभासद साबिर अंसारी एवं एडरा इंडिया के बीएसमसी शमशाद अली ने संयुक्त रूप से किया। शमशाद अली ने दस जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीकों की जानकारी दी। टीकाकरण में सहयोग करने वाले पर दस परिवारों को सम्मानित किया। इसमें सगीर अंसारी, जावेद, असगर, आमिर, अजीज कुसुम, फातिमा, अफसाना, संगीता, पिंकी, मोहसिना, शबनम आदि मौजूद रहे।