बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने डीएम को पत्र जारी कर असरफाबाद थल ओर नांगल के बीच कृष्णा नदी पर बने पुल की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति दी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि मौजिजाबाद नांगल निवासी स्वाति ने पुल की मरम्मत कराने के लिए पत्र लिखा था। बताया कि कभी भी हादसा हो सकता है। पुल की मरम्मत किया जाना बहुत जरूरी है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम से जल्द कार्य शुरू कराने के लिए निर्देशित किया किया।
------------------