फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन

बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर पर जिले के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर जिला अस्पताल में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया हुआ था। शुक्रवार को 12वे दिन धरना समाप्त किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोपाल राणा और जिला मीडिया प्रभारी सुधीर गुर्जर ने बताया कि मुख्य सचिव शासन व प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से हुई संगठन बैठक में संविदा कर्मचारियों की अधिकांश मांगों को मानने पर सहमति बन गई है। जिस कारण धरने को समाप्त कर दिया जाता है। उनकी मुख्य मांग समान कार्य समान वेतन, ठोका प्रथा पर रोकथाम, संविदा कर्मचारियों को स्थाई समायोजन और नवीन पद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों में योगदान देने वाली आशा बहुओं को निश्चित 10 हजार का मानदेय की मुख्य मांग थी। रालोद विधि प्रकोष्ठ ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया था। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इफ्तखार हसन, रालोद महामंत्री धर्मेंद्र काठा, ओमवीर ढाका, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, मीडिया प्रभारी आरिफ बेग, संजय पंवार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। कर्मचारियों में रूपेंद्र शर्मा, अनुज पूनिया, सरवर, ललित शर्मा, डॉ. मनीष त्यागी, वर्षा, स्नेहा, दीपा, हेमा गुप्ता, वंदना सिंह, डॉ. संजय ढाका, अफसार बेग, वंदना सिंह, प्रवीण कुमार, जब्बार, ललित कुमार, मनीष कुमार पांडेय, वर्षा चौहान, राजेश यादव, रिहान खान, गीता चौधरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें