बागपत। सरूरपुर कलां गांव में बागपत शुगर मिल के क्रय केंद्र बी पर एक सप्ताह में एक बार तौल हुई और पर्ची भी नहीं भेजी जा रही है। इससे गांव के किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। किसानों ने प्रशासन से गन्ने की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। सुभाष नैन, विनोद, सुधीर, नरेश, ओमप्रकाश सूबेदार, पीतम, राजीव, हरेंद्र, शिवकुमार, योगेंद्र नियमित पर्ची पहुंचवाने और तौल शुरू करवाने की मांग की है।