खेकड़ा (बागपत)।
एसडीएम के व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं का तेईस जनवरी से एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार और हड़ताल सोमवार को जारी रही। अधिवक्ताओं के बहिष्कार के बाद एसडीएम ने वादों की सुनवाई पक्षकारों से करना शुरू कर दी। इसके विरोध में मंगलवार को तहसील के अधिवक्ता एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी न्यू तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कौशिक ने दी। इस दौरान महासचिव सुरेंद्र धामा, विशाल धामा, लोकेंद्र ढाका, सुरेंद्र पाल शर्मा, हरीश कुमार, हरिओम शर्मा आदि रहे। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्योवीर सिंह तोमर ने बताया कि खेकड़ा तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन में मंगलवार को बागपत के सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।