फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आरक्षण वंचित एकता मंच के तत्वावधान मेें ब्राह्मण समाज की बैठक में समाज की समस्या पर विचार किया। बरनावा, ब्राह्मण खेड़ी, मुलसम, गैडबरा, बड़ौत, मिलाना, नंगला, पलड़ी आदि गांवों में हुई बैठक में सुधीर शर्मा ने कहा कि आरक्षण से हमारे समाज व देश को हानि हो रही है। अब सामान्य जाति को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाएगा। उन्होेंने कहा कि सामान्य जाति के नागरिकों से मौलिक अधिकारों को छीना जा रहा है। आरक्षण से ब्राह्मण समाज प्रतिदिन बेरोजगारी की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। अध्यक्षता कृष्णपाल व संचालन सुरेंद्र शर्मा ने किया। इसमें डॉ. राम कुमार भारद्वाज, राज कुमार शर्मा, सुभाष, रोशन लाल, कालूराम शर्मा, देवदत्त शास्त्री, आत्मराम, ओमपाल, पुष्पेंद्र, देवी शर्मा, हरिओम शर्मा, सुशील शर्मा, प्रवेंद्र शर्मा, सन्नी, हरपाल, रामेश्वर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें