फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत महिला हाईवे पर सिसाना के पास बेहोश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के अपहृत महिला दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना के पास पुलिस को बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से चार दिन पहले आठ-नौ लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया । घर में तोड़फोड़ कर महिलाओं के साथ मारपीट की। हमला परिवार की एक महिला को जबरन उठाकर ले गए । पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार तीन दिन से मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। सोमवार की रात में अपहृत महिला दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
राहगीरों की सूचना पर डायल 100 पुलिस महिला को कोतवाली ले आई। होश में आने पर महिला ने बताया कि छह लोग घर से तमंचे के बल उसे जबरन उठाकर ले गए थे। गाड़ी में पहले से ही तीन लोग बैठे थे। उन्होंने उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके एक अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां पर तीन लोगों ने उसके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे सिसाना गांव के पास बेहोशी की हालत में फेंक कर भाग गए। पीड़ित ने नूर मोहम्मद, चांद, सलमान, तसलीम, सलीम, डॉ. रियासत अली, सलीम खान, इम्त्याज पाली और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेजा। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें