फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेें मंगलवार को आयोजित समारोह में कांप्लेक्स में गत सप्ताह हुई क्रिकेट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने जाने वाले खिलाड़ी मनीष को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ कांप्लेक्स के संचालक अंकित पंवार, डायरेक्टर मानवी मदान, मैनेजर मीनाक्षी पंवार ने किया। अंकित पंवार ने बताया कि गत सप्ताह कांप्लेक्स में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें शामली, गाजियाबाद, खेकड़ा, लोनी व मुजफ्फरनगर की टीमों ने भाग लिया। इसमें कांप्लेक्स के मनीष को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 120 गेंद में 12 चौके व 2 छक्कों के साथ 135 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और कांप्लेक्स की टीम को प्रथम स्थान दिलाया। समारोह में मनीष को सम्मानित किया । इसमें नितेश, पारस, फहीम, दीपक, नवीन, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें