फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद की विजेता छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ग्रोवेल स्कूल गर्ल्स विंग शाखा में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को देश की पहली महिला रेसलर हार्ड लेडी यानी कविता दलाल ने ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर विश्वास चौधरी, कविता दलाल, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल और गौरव तोमर ने किया। कविता दलाल ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबर कर रही हैं। आज बेटियों को असहाय व मजबूर समझना लोगों की भूल हो सकती है, क्योंकि बेटियां चाहे सरकारी विभाग हो या फिर गैर सरकारी विभाग, हर जगह उच्च पदों पर आसीन है। पढ़ाई के साथ-साथ बेटियां खेलकूद में भी अपना परचम लहरा रही है। समारोह मेें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली छात्रा आनंदी, गौतमी, वंशिका, कीर्ति, कनिका, सुमेधा, प्रियांशी, महक, मानवी, अनन्या, दिग्जल, परिधि, कोमल, अवनी, राशि को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के स्वागत में स्कूल की बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। संचालन राशि ने किया। स्कूल के डायरेक्टर विश्वास चौधरी और प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने कविता दलाल व गौरव को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें रुचि, दिव्या, पारुल, गीता राठी, रविंद्र, अनुज, वैभव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें