फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य पाठ में शिवानी, भाषण स्पर्धा में अर्चना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस काव्य पाठ और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें काव्य गोष्ठी में शिवानी और भाषण प्रतियोगिता में अर्चना धामा प्रथम रही।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन एवं प्राचार्य डॉ. आर के जैन ने संयुक्त रूप से अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने अटल बिहारी वापजेयी के जीवन पर आधारित काव्य गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। काव्य गोष्ठी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी प्रथम, बीकॉम की छात्रा कलश जैन द्वितीय और पूजा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्रा अर्चना धामा प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शालू द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें कई छात्राओं ने भी काव्य पाठ किया। संचालन डॉ. सविता राठौर ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रभा अग्रवाल और कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद जैन रहे। इसमें प्राचार्य डॉ. आरके जैन, टीना जैन, कनिका, मोनिका त्यागी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें