फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया मिल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला गन्ना अधिकारी दफ्तर पर मलकपुर मिल क्षेत्र के किसानों ने हंगामा किया। बताया कि किसानों को जो डाटा बनाया गया है उसमें बहुत गलतियां हैं। उन्होंने कहा जो पर्चियां जारी की जाती हैं वो क्रमश: से नहीं है। इससे पता नहीं चल पा रहा है कि किसानों की कितनी पर्चियां जारी हो गई है। आरोप लगाया कि दर्जनों किसानों को कलेंडर जारी नहीं किया गया है। वहीं दर्जनों किसानों ने हंगामा कर आरोप लगाया कि मिल थोड़ी थोड़ी देर में बंद हो रहा है। इससे गन्ना तौल रुक जाती है, इससे किसानों को परेशानी होती है। घंटों तक मिल में ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। जरूरत के कार्य नहीं हो रहे हैं। अधिकारियों से मिल को सुचारु चलाने की मांग की। इसमें ओमवीर, साजिद, नेपाल, बाबूलाल, कृष्णपाल, राज कुमार, रविंद्र, राजेश, यशवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें