बागपत। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि नाबालिग बच्चों की मां करीब पांच साल पूर्व ही अपने दो बच्चों को छोड़ कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई । पिता व दादी ने जैसे तैसे बच्चों की परवरिश की, लेकिन अब वह महिला अपनी ही बेटी को गलत काम में धकेलना चाहती है। वह बेटी को फोन कर घर से भाग निकलने के लिए उकसाने में लगी है। उसी मां के कहने पर बेटी अपने छोटे भाई सहित सहारनपुर में अपनी मां से मिलने पहुंची , लेकिन छोटे भाई के स्टेशन पर मौजूद पुलिस को मामले की जानकारी देते देख मां रेल में बैठकर चली गई। बहन और भाई को पुलिस ने देखरेख व संरक्षण के लिए सीडब्ल्यूसी सहारनपुर के समक्ष पेश किया। जहां से बच्चों को बागपत की बाल कल्याण समिति भेजा । समिति ने भाई-बहन को पिता की सुपुर्दगी में देने का फैसला लिया है। मामला विचाराधीन है।