फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 अक्टूबर को अंहिसा दिवस के रूप में मनाएगें कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा के आवास से मंगलवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की नीतियों व कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, हेमंत कुमार एडवोकेट ने सत्यपाल पथौलिया ने किया। चौधरी रामकुमार सिंह का कहना था कि वर्तमान की केंद्र व प्रदेश सरकार की भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने से आत्महत्या कर रहे हैं। कहा कि भाजपा की जनविरोधी व देश विरोधी नीतियों का अब कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर जनपद में कार्यकर्ता अहिंसा दिवस के रूप में मनाएंगे। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा व हेमंत कुमार एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रमों के तहत जनपद में सक्रिय कार्यकर्ता आमजनों तक सत्य-अहिंसा की भावनाओं को फैलाएंगे। वहीं दो अक्टूबर को अहिंसा दिवस के रूप कार्यकर्ताओं व आमजनों को संकल्प दिलाया ताकि भाजपा की देश विरोधी व जन विरोधी नीतियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, देवेंद्र चौहान, हरेंद्र सिंह, कांता, मोहम्मद उमर, शैलेंद्र ठाकुर, सुमित शर्मा, चिराग, योगेश सोती, नौशाद, शिवकुमार, श्रद्धानंद, डॉ. नरेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस की सर्व धर्म सभा आज
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को गांधी विचार सप्ताह नगर पालिका में गांधी की प्रतिमा के समक्ष सर्व धर्म प्रार्थना सभा करेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार मुख्य अतिथि रहेंगे। इसकी जानकारी प्रदेश संगठक अनिल देव त्यागी ने दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें