फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जल्द मिलेगा भुगतान, हल होगी समस्याएं: वीबी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को जल्द मिलेगा भुगतान, हल होगी समस्याएं : वीबी सिंह
विज्ञापन

बागपत। प्रदेश के संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ वीबी सिंह ने बागपत और मलकपुर चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द बकाया भुगतान दिलाया जाएगा। शासन स्तर पर बेहद गंभीरता से किसानों की समस्या के समाधान पर विचार चल रहा है। किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेरठ मंडल के नोडल अधिकारी एवं प्रदेश के संयुक्त गन्ना आयुक्त ने बागपत जिले का भ्रमण कर गन्ना किसानों की समस्या जानी। डौला, बुढ़सैनी, बावली में सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया। किसानों से बातचीत की और नए पेराई सत्र के लिए सुझाव मांगे। विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सहकारी चीनी मिल, समिति के विषय में जानकारी ली गई। किसानों से फीडबैक लिया गया। मलकपुर चीनी मिल में समस्या सुनने के दौरान किसानों ने बकाया भुगतान दिलाने की मांग रखी, जिस पर संयुक्त गन्ना आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द पूरा भुगतान कराया जाएगा। मिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द चीनी मिल की रिपेयरिंग का कार्य करें ताकि समय पर पेराई सत्र शुरू हो सके। किसानों ने बागपत समिति के कर्मचारी लोकेश शर्मा की शिकायत की, जिसके आधार पर कर्मचारी का तबादला बुलंदशहर के स्याना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें