बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है। भय एवं असुरक्षा का माहौल बढ़ता जा रहा है। देवरिया जनपद में विंध्यावासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह में यौन शोषण के मामले में प्रदेश ही नहीं देश को हिलाकर रख दिया है। हाईकमान के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इसमें जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, हेमंत कुमार एडवोकेट, बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सतपाल , समरपाल सिंह, डॉ नरेंद्र शर्मा, रवि प्रकाश, देवेंद्र चौहान मौजूद रहे।