फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक में बूथ कमेटी पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव में सोमवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें बूथ कमेटियों की समीक्षा और सत्यापन किया। इसमें पश्चिमी क्षेत्र उपाध्यक्ष हरबीर मलिक ने कहा कि मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी ईमानदारी से कर संगठन को मजबूत बनाए और मिशन 2019 की तैयारी में जुटे। जिला विस्तारक नितिन शर्मा ने गठित बूथ कमेटियों की ग्रामवार समीक्षा की। इसमें स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक गांव के बूथ स्तर पर पौधरोपण कराने पर भी सहमति बनी। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने की। संचालन महामंत्री राजीव धामा ने किया। इसमें महामंत्री सुधीर त्यागी, ओमवीर राणा, मास्टर अनीश कुरैशी, रामेश्वर दयाल, श्रवण गिरि, हरिप्रकाश शर्मा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, शिवकुमार, प्रवीण, रवि पांचाल, अनुज बागड़ी, जगपाल आर्य, मंडल मंत्री प्रभा कश्यप, शिवानी, राधा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें