फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की डगर में मुसीबत बनेंगे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों की डगर में मुसीबत बनेंगे गड्ढे
विज्ञापन


बागपत। भले ही प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है, लेकिन इस बार भी शिवभक्तों की डगर में गड्ढे मुसीबत बनेंगे। प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरवाए थे। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग फिर गड्ढों में तब्दील हो गया है। कांवडिय़ों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़िए आने लगे है। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कांवड़ मार्ग में फिर से गड्ढे बन गए है। जून माह में प्रशासन ने करोड़ों रूपये खर्च कर कांवड़ मार्ग को गड्ढा मुक्त कराया था। बारिश के कारण हाइवे पर काफी जगहों पर सडक़ की बजरी उखडक़र फैल गई है। ट्रैफिक के लिए तो बात अलग है, लेकिन ये गड्ढे कांवडिय़ों को परेशारन करने के लिए काफी हैं। जिले में शिवभक्त बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से होते हुए दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंचते है। दोनों ही मार्गो पर गहरे-गहरे गड्ढे बन गए है। जिले से लाखों की संख्या में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के कांवडिय़ां गुजरते है। वहीं पुरा महादेव मंदिर में भी लाखों शिव भक्त महाशिवरात्रि में जलाभिषेक करते हैं। छह अगस्त से जिले में रूट डायवर्ट कर दिए जाएंगे। बड़ौत-बुढ़ाना व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहन पर प्रतिबंद लग जाएगा। कांवड़ मेले को लेकर पुलिस ने भी तैयारी पूरी कर ली है। ड्यूटी चार्ट तैयार हो गया है। संवेदनशीन व अतिसंवेदनशील गांवों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

-------------------
जिले में एक कंपनी आरएएफ पहुंची
बागपत। कांवड़ मेले को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में एक कंपनी आरएएफ आ गई है, जो कांवड़ मार्ग पर भ्रमण करेगी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। किसी भी शिवभक्त को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

------------------
पुरा गांव में नहीं रुकेंगे कांवड़िए
बागपत। पुरा महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि को लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। मुहूर्त से पहले ही पुरा गांव में लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर पहुंच जाते है। पुलिस ने इस बार व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अलग नीति बनाई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिवभक्तों को पुरा गांव में नहीं रुकने दिया जाएगा। शिवभक्त आते रहेंगे और जलाभिषेक कर वापस लौटते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें