अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले श्रावणी शिवरात्रि के मेले को लेकर एसडीएम विवेक कुमार यादव ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया हरिया खेड़ा पुरा मार्ग पर इंटर लॉकिंग टाईल्स का निर्माण, दुकानदारों को पास की व्यवस्था की जाएगी। मार्गों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, राजेंद्र प्रधान, मांगेराम चेयरमैन आदि मौजूद रहे।