बड़ौत (बागपत)। शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण किया। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने सोमवार को किशनपुर बिराल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो का निरीक्षण किया। इससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। यहां पर उन्हें पंजीकृत बच्चों की संख्या के अनुरूप बच्चों की संख्या कम मिली, इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी और बच्चों को शत-प्रतिशत उपस्थित दर्ज कराने के निर्देंश दिए। इसके बाद उन्होंने करीमपुर हसनपुर जिवानी केे प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तो यहां पर हेड मास्टर योगेश अनुपस्थित मिले। उन्होंने कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा।