फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी नदारद, गंदगी से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिनौली में गत कई माह से सफाई न होने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दो माह से गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। गंदगी के चलते मेन बाजार बिनौली के प्राथमिक विद्यालय के पीछे रहने वाले ग्रामीणों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताई। आरोप लगाया कि लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इनमें प्रमोद धामा, गयूर, पिंटू, सुरेंद्र, मनोज, आनंद, विनोद, मनोज सैनी, रविंद्र, शेखर आदि रहे। सचिव रविंद्र यादव ने कहा जल्द ही गांव मेें सफाई कर्मचारी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें