फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार : मनोज चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा जिला कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा भाजपा शासन में जनता त्रस्त है। कोई भी विकास प्रदेश में नहीं हुआ है। बेरोजगारी बढ़ गई है। फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा। गन्ने का करोड़ों रुपयों का मिलों पर बकाया है, इसका भुगतान सरकार नहीं करा रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है, इसकी साक्षी प्रदेश की जनता है। अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। केंद्र और प्रदेश में सपा की सरकार होगी। डॉ. शकील अहमद, राजीव प्रधान, प्रदीप, जितेंद्र, ओमबीर, बब्बू सिद्दीकी, अनीस मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें