बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वरोजगार चलाने वाली कई राज्यों की महिला और पुरुषों समेत जिले के लाभार्थियों को उनका संवाद सुनाया गया। प्रधानमंत्री ने कई राज्यों के लाभार्थियों से वार्ता की और सभी को स्वरोजगार के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को इसके लिए प्रेरित किया।
भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला और पुरुष स्वरोजगार चला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार की सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की राष्ट्रीय आजीविका मिशन, सिंड ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। प्रधानमंत्री के संवाद को जिले के लाभार्थियों को भी सुनवाया गया। इस दौरान एनआरएमएल, सिंड ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन से करीब 30-35 लाभार्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि देश में दो करोड़ से अधिक लाभार्थी खुद का रोजगार चला रहे है। महिलाएं भी इससे पीछे नहीं है। 10-12 हजार रुपये माह में आसानी से कमा रहे हैं। वहीं परिवार का भी अच्छा गुजारा कर रहे हैं। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार की स्वरोजगार योजना से जिले के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। महिला समूह स्वरोजगार चलाकर परिवार का पालन-पोषण अच्छी तरह से कर रहे हैं।