दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करवाने के लिए कस्बावासियों का धरना 37वें दिन भी जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि 63 साल पहले बना टीकरी चिकित्सालय लंबे समय से तबेला बना है। यहां आवारा पशुओं और बंदरों की भरमार है। जिस समय कस्बावासियों ने इस चिकित्सालय के लिए अपनी जमीन दान दी थी, तब उन्होंने सोचा था कि उन्हें अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई सीएचसी को आज तक चालू नहीं किया गया। गरीब लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। धरने पर मास्टर महेंद्र सिंह राठी, चौधरी महिपाल सिंह, ठाकुर धीर सिंह, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, अमरजीत राठी, रमेश भगत, राजेंद्र शर्मा, रामपाल, कौशल, शाहिद बेग, रहीस, जिशान, बिजेंद्र शर्मा, सुरेश, सचिन राठी, अंकित, सोनू, आरजू, सुरेश देवी, रिति कौर, ओमवती, राशिदा, गुलिस्तां आदि मौजूद रहे।