दोघट/दाहा (बागपत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करवाने की मांग के लिए टीकरी में 25वें दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष करते रहेंगे।
शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा योगी सरकार में जनता को इंसाफ मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जनता बेहद दुखी है। शासन प्रशासन बेसुध पड़ा है। अधिकारी किसी की सुन ही नहीं रहे हैं। न ही जनता की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा रहे हैं। 25 दिन में कोई भी सक्षम अधिकारी धरनारत पर नहंी पहुंचा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के टीकरी सीएचसी पहुंचने तक आंदोलन करते रहेंगे। धरनारत लोगों में मास्टर महेंद्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, सौरव शाका, गौरव राठी, अमरजीत राठी, रमेश भगत, चौधरी बाबूराम, विनोद शर्मा, रामपाल शर्मा, सत्यपाल शर्मा, श्याम सिंह शर्मा, अंकित, हरिओम, रामकुमार, चान्दबीर, धर्मेंद्र, सुरेश, अमित, शाहीद बेग, सन्नो, नसीबन आदि रहे। ब्यूरो