बड़ौत (बागपत)।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता जिला सचिव यशवीर चौहान के नेतृत्व मेें तहसील में पहुंचे और वहां उन्होंने संविधान बचाओ, देश बचाओ, भाजपा हटाओ के नारे लगाएं और धरने पर बैठ गए। इस मौके पर उन्होंने कहा जब से भाजपा की सरकार आई है, अनावश्यक संविधान का उल्लघंन किया जा रहा है, इससे देश की एकता व अखंडता को खतरा बन गया है। गोवंश की रक्षा के नाम पर भीड़ के द्वारा अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की जा रही है, हिंदु , मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के लोगों पर हमला किया जा रहा है। हिंदुओं के लिए उन्माद फैलाकर भीड़ द्वारा हत्याएं कराई जा रही है, महिलाएं, बच्चियों के साथ कुकर्म और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ जा रही हैं। वहीं भाजपा ने चुनाव में वादा किया था कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा, वह भी हवाई साबित हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एसडीएम को ज्ञापन साैंपा। इस मौके पर वीरेंद्र चौहान, वेद पाल, प्रवीण, पुष्पेंद्र उज्ज्वल, पुष्पेंद्र तोमर, कैलाश कुमार, राकेश जैन, राजेंद्र जैन, सुरेश चंद जैन, सफीक अहमद, यूनुस, हामिद अली, फिरोज, सतेंद्र पंवार, विनोद, रामनिवास, मोनू, वीरेंद्र शर्मा आदि रहे।