दाहा (बागपत)। भड़ल गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रधान से लेकर ग्राम सचिव को इसकी शिकायत कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नाला गंदगी से अटा होने के कारण गंदा पानी मार्ग पर भरा हुआ है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। जितेंद्र, ओमपाल, वीरेंद्र, मुकेश, दीपक, सहेंद्र, किरणपाल, सतवीर, कृष्ण, रमेश ने प्रधान से कार्रवाई की मांग की।