बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बरवाला के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। आसिफ पुत्र सलीम खान निवासी टीकरी दिल्ली से अपने गांव बाइक से टीकरी जा रहा था। बरवाला गांव के पास बाइक से आ रहे अजय निवासी किरठल से उसकी टक्कर हो गई। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, जो उन्हें उठाकर सीएचसी पर ले आई, जहां उनका इलाज चल रहा है।